# मुझे ऑनलाइन जॉब फ्रॉड को स्थिति में क्या करना चाहिए?

**URL:** <https://citizen.complainthub.org/t/topic/20070>\
**Category:** Cybercrime\
**Tags:** cyber-fraud\
**Created:** [March 15, 2025, 1:58pm UTC](https://citizen.complainthub.org/t/topic/20070 "2025-03-15T13:58:49Z")\
**Posts on this page:** 2\
**Page:** 1

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Enjoyajeet](https://citizen.complainthub.org/user_avatar/citizen.complainthub.org/enjoyajeet/32/14_2.png) [@Enjoyajeet](https://citizen.complainthub.org/u/Enjoyajeet)\
**Post date:** [March 15, 2025, 1:58pm UTC](https://citizen.complainthub.org/t/topic/20070/1 "2025-03-15T13:58:49Z")

</div>

मुझे एक कॉल आया जिसमें वॉट्सएप चैनल को फॉलो करने का जॉब ऑफर किया गया। पहले मुझे ₹800 रुपए इस काम के लिए दिए फिर ₹100 का प्लान लेने को कहा जिससे ₹10000 का काम देंगे। इस तरह उन्हों मुझसे ₹50000 रुपए ठगे और अब उन संपर्क nahi ho pa rha।

---

<div class="post-metadata">

**Author:** ![complainthub](https://citizen.complainthub.org/user_avatar/citizen.complainthub.org/complainthub/32/4_2.png) [@complainthub](https://citizen.complainthub.org/u/complainthub)\
**Post date:** [March 16, 2025, 4:57am UTC](https://citizen.complainthub.org/t/topic/20070/2 "2025-03-16T04:57:39Z")

</div>

Dear @user,  
आपके साथ एक **वॉट्सएप जॉब स्कैम** हुआ है। यह **फ्रॉड** है जहां पहले छोटी रकम देकर विश्वास जीतते हैं और फिर बड़ी रकम ठग लेते हैं। तुरंत **साइबर क्राइम पोर्टल ([cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in))** पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी **साइबर सेल/पुलिस स्टेशन** में रिपोर्ट करें। साथ ही, जिस बैंक खाते या UPI ID पर पैसे भेजे, उसकी जानकारी बैंक को दें ताकि ट्रांजैक्शन ब्लॉक हो सके। ऑनलाइन शिकायत के लिए इन चरणों को देखें:

> [@Where can I file a cyber crime complaint?](https://citizen.complainthub.org/t/where-can-i-file-a-cyber-crime-complaint/63/1):
>
> ![नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अकाउंट बनाएँ](https://citizen.complainthub.org/uploads/default/original/1X/02e4cf6f56197c294a6be1bee866af04e973b579.png)
> 
> - **लॉगिन करें या रजिस्टर करें:** आपको नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अकाउंट बनाने की ज़रूरत पड़ सकती है। लिंक पर जाएँ: [https://cybercrime.gov.in/Webform/Crime\_AuthoLogin.aspx](https://cybercrime.gov.in/Webform/Crime_AuthoLogin.aspx)
> - **अपराध की रिपोर्ट करें:** “साइबर क्राइम की रिपोर्ट करें” सेक्शन ढूँढ़ें और विवरण भरें।
> - **जानकारी दें:** घटना, संदिग्ध विवरण (अगर पता हो) और कोई अन्य प्रासंगिक जानकारी बताएँ।
> - **सबमिट करें और ट्रैक करें:** अपनी रिपोर्ट की प्रगति को ट्रैक करने के लिए पावती संख्या नोट करना न भूलें।

अपने शहर/राज्य का नाम बताएं, ताकि सही पुलिस स्टेशन की जानकारी दे सकूं। यदि फिर भी सहायता की आवश्यकता हो तो हमें उत्तर दें।
