देहरादून में वाहनों द्वारा निर्धारित किराए से अधिक वसूली और किराया स्लिप न लगाने की समस्या

मैं आप सभी के साथ एक समस्या साझा करना चाहता हूँ जिसका हाल ही में मैंने सामना किया। देहरादून में कुछ वाहन, विशेषकर मैजिक और विक्रम, तय किराए से अधिक वसूल रहे हैं और अनिवार्य किराया स्लिप भी वाहन में नहीं लगाई जा रही है। नियमों के अनुसार, किराया स्लिप होना जरूरी है ताकि यात्रियों को सही किराए की जानकारी हो सके।

हाल ही में लोगों ने प्रेड ग्राउंड से धर्मपुर तक एक मैजिक वाहन (नंबर: UKO7PA5384) में यात्रा की, और चालक ने उनसे ₹20 वसूले, जो निर्धारित किराए से अधिक था। किराया स्लिप के न होने से यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पाती, और नए यात्रियों से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं।

मुझे नहीं पता कि इस शिकायत को कहां दर्ज कराया जाए। यदि किसी अन्य सदस्य को भी इस समस्या का सामना करना पड़ा है या यदि आपको पता है कि इसकी शिकायत कहां की जा सकती है, तो कृपया जानकारी साझा करें ताकि यह जानकारी सभी के लिए सहायक हो सके।

प्रिय @dehradun_citizen,

आपकी समस्या बिल्कुल सही है। देहरादून में वाहनों द्वारा तय किराए से अधिक वसूली करना और किराया स्लिप न लगाना नियमों का उल्लंघन है। आप इस संबंध में अपनी शिकायत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में दर्ज करा सकते हैं या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1905) शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

  1. RTO (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय): आप नजदीकी RTO कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  2. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1905): ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए cmhelpline.uk.gov.in पर जाएं। वहां,
  • विभाग के विकल्प में परिवहन विभाग चुनें।
  • उप-विभाग में परिवहन विभाग को चुनें।
  • शिकायत के गुणधर्मों में निर्धारित किराये से अधिक वसूली के सम्बन्ध में चयन करें।

अगर आपकी शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो आप इस प्रक्रिया से फिर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

अगर आपको अभी भी सहायता की जरूरत हो, तो हमसे फिर संपर्क करें।

1 Like